मुगलसराय: कबीरपुर में हाईकोर्ट के आदेश पर सीमांकन कराने पहुंची टीम पर पथराव, तीन महिला आरक्षी सहित चार पुलिसकर्मी हुए घायल
मुगलसराय कबीरपुर गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि सीमांकन कराने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम पर शनिवार को पथराव हो गया। घटना में तीन महिला आरक्षी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार सुबह 07 बजे वायरल है।