चानन: चानन पुलिस ने महुआ शराब के साथ नशे में बाइक सवार तीन लोगों को किया गिरफ्तार, अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त
चानन पुलिस ने रमलबीघा चिमनी भट्ठा के पास जांच के क्रम में बाइक सवार तीन व्यक्ति गोविंद कुमार लहेरी,ऋतिक कुमार एवं शकील अंसारी को तीन लीटर महुआ शराब के साथ नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार अपराह्न 12:30 बजे चानन थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. इधर भलुई अमृत बागान से अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जप्त किया गया. चालक फरार हो गया.