गोरखपुर: गाय बने राष्ट्रीय पशु, देश शरीयत नहीं संविधान से चलेगा: गोरखपुर में बोले रिटायर्ड जस्टिस शेखर कुमार यादव
गोरखपुर पहुंचे इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में राम मंदिर, गाय, तीन तलाक, शरीयत और जिहाद जैसे कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व न्यायमूर्ति ने राम मंदिर निर्माण में कथित गबन के आरोपों को लेकर कहा कि जो लोग पहले मंदिर निर्माण