राजपुर: मानिकपुर-गोवर्धनपुर के बीच बांसवाड़ी से 90 पीस देशी शराब बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Rajpur, Buxar | May 13, 2026 धनसोई स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 6:00 बजे अपराह्न में 90 पीस टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बुधवार को सुबह 10:00 बजे बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मानिकपुर और गोवर्धनपुर गांव के बीच पुल के पास बांसवाड़ी की झाड़ी में शराब छिपाकर रखी गई है।