मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा से आए चोरों ने दुकान के बाहर से 50 हजार के कपड़े चुराए, CCTV VIDEO हुआ वायरल
मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा से आए दो चोर दुकान के बाहर रखे कपड़ों के दो गट्ठर लेकर फरार हो गए। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित ग्रीन एप्पल होटल के बाहर का है। दिल्ली से आए करीब 50 हजार रुपये के कपड़े अलसुबह 4 बजे दुकान के बाहर रखे गए थे। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।