Nawada में NPL Season-1 के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल
आईपीएल की तर्ज पर नवादा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा NPL Season-1 का आयोजन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम स्थित Cricket Academy of Nawada में खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया।
ट्रायल में सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों में चयन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों को सीधे NPL में खेलने का मौका मिलेगा। साथ ही, यह मंच खिलाड़ियों को आगे बढ़कर जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मदद करेगा।
नवादा के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए NPL Season-1 निश्चित रूप से अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर बनकर सामने आया है। 🏏🔥
#NawadaPremierLeague #CricketTrial #CricketAcademyOfNawada #HarishchandraStadium #newsexpress26
Nawada, Nawada | Sep 6, 2026