जनगणना कार्य निदेशालय मध्य प्रदेश, भोपाल में दिनांक 14.09.2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर श्री के.पी.कोरी, पूर्व पीजीटी, जवाहर नवोदय विद्यालय अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बहुभाषी राष्ट्र भारत में हिंदी को राजभाषा एवं संपर्क भाषा के रूप में प्राप्त स्थान को रेखांकित करते हुए कार्यालयीन कार्यों में सहज, सरल एवं सार्थक उपयोग पर निदेशक महोदय द्वारा विशेष बल दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 14 से 29 सितम्बर, 2026 की अवधि में आयोजित हिंदी पखवाड़ा में कार्यालय के कार्मिकों के लिए विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी l @censusindia2027 @hmoindia @pibbhopal #hindipakhwada #hindidiwas #census2027 #dcomp
4.3k views | Madhya Pradesh, India | Sep 14, 2026