हनुमानगढ़: जिला प्रभारी पूसाराम गोदारा का दावा- हनुमानगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा, जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों को मिलेगा टिकट
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले के आठों नगर निकायों के चुनाव की तैयारियों एवं रणनीति को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनाव मैदान में उतरने तथा प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को लेकर मंथन किया गया।