नौगावां सादात: बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग का अभियान, उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक
नौगांवा बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को नौगांव तहसील क्षेत्र में बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुए अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों व मोहल्लों में पहुंचकर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया पाए गए।