एडीएम अर्पिता सोनी ने सोमासी राउमावि में एमडीएम व्यवस्था का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
#चूरू, 30 सितंबर। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार एडीएम अर्पिता सोनी ने बुधवार को जिले के सोमासी स्थित सेठ श्रीराम बल्लभ गौरीसरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर एमडीएम व पोषाहार व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाए। भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान स्वच्छता के निर्धारित मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। इसी दौरान उन्होंने विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली तथा विद्यार्थियों की सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाए रखने की बात कही।
एडीएम अर्पिता सोनी ने विद्यालय परिसर में एमडीएम, नामांकन, भौतिक संसाधनों व उपलब्धता, रख—रखाव, लेखा संधारण, साफ—सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता पर विशेष ध्यान देने, निर्धारित मापदंडों के अनुरूप भोजन उपलब्ध करवाने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
प्रधानाचार्य सुमन ने विद्यालय व्यवस्थाओं तथा पोषाहार प्रभारी पुष्पा कुमारी ने पोषाहार व एमडीएम से संबंधित जानकारी दी।
इस दौरान उम्मेद सिंह, रविकांत बेनीवाल, पंकज पाटवाल, भंवरलाल बुडानिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
Bidasar, Churu | Sep 30, 2026