ओरमांझी: कांके रोड स्थित सीएम आवास में शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों ने सीएम से की मुलाकात
कांके रोड स्थित सीएम आवास में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सीएम से शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम हेमन्त सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 10 लाख की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा।