लालगंज: ठेकमा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह मुन्ना को उनके जनहित और सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मानित
आजमगढ़ जनपद के ठेकमा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह मुन्ना के जनहित और सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर आईडियल जर्नलिस्ट पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया । वही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने मोमेंटो, बुके एवं साल भेंट कर सम्मानित किया । वही उनके जनहित कार्यों की जमकर प्रशंसा की गई ।