बीकानेर में फाइव स्टार होटल सी हॉस्पिटल जल्द शुरू...
बीकानेर शहर को मिलेगी 100 करोड़ रुपये की सौगात : 14 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे पीबीएम की नई मेडिसिन विंग का लोकार्पण
2.89 लाख वर्गफीट में बनी अत्याधुनिक इमारत में 527 बेड, आईसीयू, कॉटेज वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट सहित आधुनिक सुविधाएं
द्वारका प्रसाद पचीसिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल को मिली स्वीकृती
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के इतिहास में 14 अगस्त का दिन एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है। इस दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित अत्याधुनिक मेडिसिन विंग का लोकार्पण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। नई विंग के शुरू होने से बीकानेर सहित पूरे संभाग के लाखों मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
इस संबंध में शुक्रवार देर शाम सी.एम. मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्र�