सादाबाद: गढ़ी नौकस से किशोर लापता, परिजनों में मचा कोहराम, थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई
गढ़ी नौकस निवासी बृजेश सिंह के 16 वर्षीय बेटे सोनवीर को उसकी मां ने घरेलू काम को लेकर डांट दिया था जिससे नाराज होकर किशोर लापता हो गया। परिजनों के द्वारा उसको नाते रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला है। परिजनों ने थाने में गुमसुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से ढूंढने की गुहार लगाई है