धनवार: धनवार के कस्तूरबा बालिका विद्यालय में 12वीं की छात्राओं को विदाई समारोह
धनवार प्रखण्ड अंतर्गत कस्तूरबा बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर समारोह पूर्वक 12 वीं क्लास की छात्राओं को विदाई दी गयी। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के वार्डेन रंजीता कुमारी ने छात्राओं का उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बच्चियों को हमने बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार देने का काम किया है।