पटना ग्रामीण: मेल के जरिए एक बार फिर मिली पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट परिसर की ली गई तलाशी
पटना एयरपोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार रात 9:09 बजे एयरपोर्ट डायरेक्टर के आधिकारिक ईमेल पर यह धमकी दी गई। इस धमकी के बाद मूल्यांकन समिति की आपात बैठक शुक्रवार रात 10:05 बजे बुलाई गई। बैठक के बाद समिति ने शुक्रवार रात 11:00 बजे इस धमकी को गैर विशिष्ट करार दिया। हालांकि सुरक्षा के तहत एयरपोर्ट परिसर की तलाशी भी ली गई।