चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ धाम के गर्भगृह में स्पाई कैमरे (जासूसी चश्मे) के जरिए अवैध रूप से वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग करने वाले मुंबई के एक यात्री को गिरफ्तार किया है।मंदिर की मर्यादा और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.
यात्री के पास से स्पाई कैमरे वाला चश्मा बरामद कर लिया गया है और सुरक्षा के लिहाज से उसके सभी अवैध फोटो और वीडियो मौके पर ही डिलीट करवा दिए गए। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।