आगर: आगर तहसील में झमाझम बारिश, 24 घंटे में 22 मिमी वर्षा दर्ज
आगर तहसील क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान झमाझम बारिश हुई। रविवार सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय के भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी में तहसील में 24 घंटे के भीतर 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश के कारण शहर की सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को कुछ परेशानी का सामना भी करना पडा।