मंझनपुर: गंगा पारी का पुरवा स्थित भट्टे के बगल में ग्रामीणों ने देखा भेड़िया, वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों में फैली दहशत
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेंवा चौकी अंतर्गत गंगा पारी का पुरवा स्थित भट्टे के बगल में बुधवार की दोपहर में ग्रामीणों ने तीन भेड़ियों को देखा। भेड़ियों को देखकर ग्रामीणों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। यह नजारा देख ग्रामीण सकते में आ गए। यह बात जैसे ही गांव में फैली वैसे ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।