संडीला: कासिमपुर हत्याकांड: पहले दोनों भाइयों ने शराब पी, फिर हुआ विवाद, लाठी से पिटता रहा बड़ा भाई जब तक मर नहीं गया
कासिमपुर क्षेत्र के बनियन खेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात दो सगे भाई ब्रजेश और सूरज शराब पीकर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि छोटे भाई सूरज ने गुस्से में आकर बड़े भाई ब्रजेश पर डंडों से हमला कर दिया और तब तक मारता रहा जब तक बड़ा भाई मर नहीं गया। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी।