ब्यावर: ब्यावर में 40 लाख की अफीम-डोडा बरामद, ब्रेजा कार सवार 2 तस्कर गिरफ्तार
Beawar, Ajmer | Sep 10, 2026 ब्यावर सदर थाना व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 248 किलो डोडा पोस्त और 940 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्करों को पकड़ा है। जब्त माल की कीमत 40 लाख रुपए है। एसपी रतन सिंह IPS ने बताया कि एएनटीएफ कांस्टेबल भगाराम को सूचना मिली थी। मकरेड़ा पुलिया, रामपुरा मेवातियान पर ब्रेजा कार को रोका गया। रोकते ही कार पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।