कोरांव: कोरांव बाजार में सरकारी बस अड्डे के अंदर खड़ी प्राइवेट बस को एसीपी मेजा ने किया सीज, प्राइवेट बस संचालकों में मचा हड़कंप
कोरांव बाजार स्थित सरकारी बस अड्डे के अंदर खड़ी एक निजी बस को एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने सीज कर थाने भेज दिया।यह कार्रवाई कोरांव बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान की गई। उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी, एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय, थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा और नगर पंचायत कोरांव के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार आदि रहे