मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के कसमा मरार गांव में पुलिस ने छापेमारी कर नकली शराब बनाने के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांड की शराब तैयार करने में प्रयुक्त होने वाली बड़ी संख्या में खाली बोतलें, होम्योपैथिक दवा, ढक्कन, रैपर और स्टीकर बरामद किए गए। पुलिस के पहुंचने से पहले मुख्य आरोपित समेत पांच लोग मौके से फरार हो गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
#Madhubani #Khajauli #FakeLiquor #LiquorBan #BiharPolice #CrimeNews #MadhubaniNews #BiharNews #BreakingNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Khajauli News ] [ Kasma Marar ] [ Fake Liquor ] [ Bihar Liquor Ban ] [ Bihar Police ] [ Crime News ] [ Breaking News ] [ Hindi News ]