नगड़ी: रांची में ED की टीम फिर जहांगीर आलम के हटिया स्थित फ्लैट पर पहुंची, कर रही है जांच
Nagri, Ranchi | May 24, 2024 ईडी की टीम शुक्रवार की शाम दूसरी बार जहांगीर आलम के फ्लैट में पहुंची और जांच कर रही है। आपको बता दें कि जहांगीर समेत अन्य के ठिकानों से ईडी ने 37 करोड़ से अधिक का कैश बरामद किया था। जहांगीर, झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल का सहायक है।