शिवपुरी नगर: जल गंगा संवर्धन अभियान: शिवपुरी के गोरखनाथ मंदिर में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम, कलेक्टर ने तैयारियों का जायजा लिया
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश के साथ-साथ शिवपुरी जिले में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिवपुरी शहर के ऐतिहासिक गोरखनाथ मंदिर में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसे लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।