प्रतापगढ़: जोगापुर इलाके के मंदिर में मांस मिलने से तनाव, लोगों की सूझबूझ से टला विवाद
जोगापुर स्थित हनुमान मंदिर के चबूतरे पर गुरुवार को कुर्बानी का मांस फेंके जाने से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। स्टेशन रोड स्थित सीता राम गली के इस मंदिर में प्लास्टिक के बोरे में मांस मिलने से आक्रोश फैल गया। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया की आरोपियों की तलाश जारी है,हालांकि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल मांस हटवाया