अकलतरा: पिपरसत्ती गांव में युवक से 3 लोगों ने की मारपीट, पूर्व में की गई रिपोर्ट वापस नहीं लेने को लेकर केस दर्ज
पिपरसत्ती गांव के विकास सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पैदल घर वापस आ रहा था। इस बीच चंद्रप्रकाश सिंह, प्रीतम सिंह, मनहरण सिंह में उसे रुकवाया और पूर्व में किये रिपोर्ट को अकलतरा थाना से वापस लेने को कहने लगे। रिपोर्ट वापस नहीं लेने को लेकर तीनों में मारपीट की। मारपीट की वजह से उसे चोट आई है।