झज्जर: धान की पराली मिट्टी में मिलाने से उपजाऊ शक्ति में होगी बढ़ोतरी, डीसी ने किसानों से फसल अवशेष न जलाने का किया आह्वान
डीसी प्रदीप दहिया ने जिला के किसानों का आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही फसल अवशेष प्रबंधन योजना का पूर्ण लाभ उठाएं । किसान कृषि यंत्रों से धान की पराली को मिट्टी में मिलाकर भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ा सकते हैं या स्ट्राबेलर मशीन से पराली की गांठे बनाकर सरकार द्वारा दी जा रही एक हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं।