झज्जर: झज्जर में नहर में युवक का शव मिला, आधार कार्ड से भिवानी निवासी मृतक की पहचान हुई
झज्जर के साल्हावास थाना क्षेत्र में स्थित अकेडी मदनपुर पंप हाउस पर एक युवक का शव मिला है l पंप हाउस पर शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया है l