झज्जर: झज्जर में BJP प्रदेशध्यक्ष बड़ौली का विवादित बयान, कहा- हमारा प्रयास है कि देश में गरीब बढ़ें
BJP के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों की उत्थान के लिए बहुत से काम किए हैं। देश में गरीबों की संख्या बढ़े, ऐसा हमारी सरकार का प्रयास है।मोहनलाल बड़ौली शनिवार को झज्जर शहर में सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में पहुंचे थे।