जमुई: लगमा नहर के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक हुए घायल
Jamui, Jamui | May 18, 2026 जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित लगमा नहर के पास सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एक बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान किशोरी ठाकुर, निवासी सिरचन नवादा जमुई और बजरंगी कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।