आज़मगढ़: नत्थूपुर में विवाद में हत्या के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी को लिया संरक्षण में
जीयनपुर कोतवाली के नत्थूपुर में रविवार की रात में हुई मारपीट व चाकूबाजी में एक की मौत व दो के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। चारों लोग सगे भाई हैं। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा कर गिरफ्तार तीन आरोपियों को मीडिया के समक्ष पेश किया।