उचेहरा: उचेहरा तहसील कॉलोनी में जलभराव से लोग परेशान, बेमौसम बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
उचेहरा क्षेत्र मे बेमौसम हुई बारिश ने उचेहरा की तहसील कॉलोनी के निवासियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बारिश के बाद कॉलोनी के कई घरों में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण घरों में रखा सामान भी प्रभावित हुआ और दैनिक गतिविधियां बाधित रहीं।