प्रतापगढ़: विझला नहर पुलिया से 5 करोड़ के MD ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस लाइन में एसपी ने किया खुलासा
आसपुर देवसरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गजरिया पट्टी निवासी आशीष और बीरमऊ कंधई निवासी शिवम को 501.01 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ विझला नहर से गिरफ्तार किया। बरामद नशे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। एसपी दीपक भूकर ने गुरुवार सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर जिले की अब तक की सबसे बड़ी खेप का खुलासा किया।