डुमरी कटसरी: नयागांव में बाइक और ट्रक की सीधी टक्कर, तीन लोग घायल, सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती
श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के नयागांव में ट्रक व मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर होने के बाद ट्रक गड्ढा में पलटा गया जहां तीन लोग घायल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर श्यामपुर थाना व धन गस्ती के पुलिस पहुँचकर तीनो घायल को सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया है. जहां उसकी इलाज शुरू कर दिया गया है. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर जांच में जुट गयी है.