डुमरी कटसरी: भाजपा पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने लालगढ़ योगिया गांव में अयोध्या से आए पूजित अक्षत घर-घर किया वितरण
डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के मक़सूदपुर कररिया पंचायत के लालगढ़ योगिया गांव में भाजपा पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, प्रदीप कुमार सोनू भाजपा जिला मंत्री एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार ने घर घर पहुँचकर अयोध्या से आये पूजित अक्षत एवं राम लला के भव्य मंदिर का चित्र बांटकर अयोध्या में बन रहे मंदिर में दिनांक 22 जनवरी 2024 को राम लला के स्थापित हो जाने के बाद पुण्य दर्शन हेतु आमंत्रित किया है.