गुना: नोनेरा और अमरोद गांव के बीच सरिया से लदा ट्रैक्टर ट्राली पलटा, मजदूर की मौत, चालक घायल
गुना के नोनेरा अमरोद के बीच सरिया भरे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से 4 अप्रैल को मजदूर जितेंद्र अहिरवार निवासी अंबेडकर मोहल्ला अशोकनगर की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक शिवचरण अहिरवार गंभीर घायल है। फरियादी गिरिराज यादव ग्राम अहिरखेड़ी ने पुलिस को बताया, वह ठेकेदार है गडला में पावर हाउस बन रहा है सरिया भरकर गुना जा रहे थे। पुलिस जांच जारी है।