रफीगंज: पिपराही से वारंटी सतेंद्र यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिपराही गांव निवासी वारंटी सतेंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में पुलिस कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर सतेंद्र यादव की लगातार तल