बिछिया: विधानसभा बिछिया में आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक, पंचायत और विधानसभा चुनाव की रणनीति बनी
27 मई बुधवार दोपहर 1 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिछिया विधानसभा में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश सहप्रभारी धर्मेंद्र सिंह रावत ने की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, गांव-गांव पार्टी विस्तार और आगामी पंचायत, निकाय तथा विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई।.कार्यकर्ताओं का उत्साह खास आकर्षण रहा।