होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक, कलेक्टर रहे उपस्थित
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न अनुविभागों अंतर्गत राजस्व अधिकारियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राजस्व न्यायालयों के संचालन, लंबित प्रकरणों के निराकरण लोक सेवा गारंटी, जनगणना 2027, आरसीएमएस पोर्टल,सीएम हेल्पलाइन तथा वर्षाकालीन आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की।