#सेवा_संकल्प_अभियान
शासकीय सांदीपनि विद्यालय, बर्राई, भोपाल में आयोजित ‘उमंग दिवस’ कार्यक्रम में हुजूर विधायक श्री Rameshwar Sharma रामेश्वर शर्मा सम्मिलित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की विविध रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत संकल्प-2047’ की संकल्पना को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी आकांक्षाओं की सुंदर झलक इन प्रस्तुतियों में देखने को मिली।
विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर उमंग और उत्साह से सराबोर हो उठा।
सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार को इस सुंदर आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बच्चों की प्रतिभा—राष्ट्र की शक्ति, विकसित भारत का संकल्प।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #ViksitBharat2047
Bhopal, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026