लखीमपुर खीरी में सजेगी देव दीपावली , सेठ घाट पर होगा दीपोत्सव का आयोजन।
लखीमपुर खीरी के विधायक योगेश वर्मा के नेतृत्व में द्वितीय देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सेठ घाट दीपों की दिव्य रोशनी से जगमगाएगा। भक्ति, आस्था और उल्लास के इस पावन पर्व पर नगरवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील की गई है।
📅 दिनांक: 24 नवंबर, मंगलवार
⏰ समय: शाम 4 बजे से
📍 स्थान: सेठ घाट, लखीमपुर खीरी
आइए, दीप जलाकर आस्था और सनातन संस्कृति के इस महापर्व को यादगार बनाएं।