बक्सर: वेतन भुगतान संबंधित मांगों को लेकर MV कॉलेज के कर्मियों ने की बैठक, 7 दिन में एरियर का भुगतान नहीं होने पर करेंगे हड़ताल
Buxar, Buxar | Jun 19, 2024 एमवी कॉलेज मे बुधवार को कॉलेज के कर्मियो ने वेतन भुगतान संबंधित अन्य मामलों को लेकर एक बैठक की गई. बैठक मे महाविद्यालय के कर्मचारियों ने कई निर्णय लिया. बैठक में पिछले फरवरी माह से बकाया वेतन भुगतान के साथ ही साथ में वेतन आयोग के तहत निर्धारित एरियर का भुगतान करने को लेकर भी चर्चा की गई. इसके साथ कॉलेज परिसर में ठंड पेयजल की व्यवस्था करने को लेकर भी मांग की.