बक्सर: हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त ने बक्सर न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, नहीं मिली जमानत
Buxar, Buxar | Jun 19, 2024 नवानगर थाना कांड संख्या 192/2020 में अभियुक्त अजय तुरहा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जहां जमानत के आवेदन को खारिज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया. अभियुक्त ने सब्जी बेचने के विवाद में राजेंद्र तुरहा के लड़के के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया था तथा बचाव के लिए गए परिजनों पर भी जानलेवा हमला किया था.