कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए लांजोड़ा में 48 नग अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
कोण्डागांव पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री करने के आरोप में लंजोड़ा मटियापरा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न प्रकार की 48 नग अंग्रेजी शराब भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम लंजोड़ा के मटियापारा में छापेमारी की। आरोपी संतोष यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।