कोंडागांव: कोण्डागांव पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कोण्डागांव पुलिस ने ग्राम लंजोड़ा माटियापारा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात 11:00 बजे पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मामले की जानकारी दी है कि 10 अक्टूबर को माटियापारा लंजोड़ा निवासी दिनेश नेताम अपने किराने की दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बेच रहा है।