कोंडागांव: फरसगांव के रावणभाटा मैदान में रामलीला के बाद रावण के पुतले का किया गया दहन
फरसगांव नगर के रावण भाटा मैदान में शनिवार को रावण के पुतले का दहन कर विजयदशमी मनाया गया। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी आतिशबाजी के बीच बुराई पर अच्छाई का विजय पर्व मनाया गया।इस दौरान नगर सहित बड़ी संख्या में आस पास गाँव के ग्रामीणों का जमावड़ा रामलीला और रावण दहन पर देखने को मिला।पीपरा गाँव से आई हुई रामलीला मण्डली ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई ।