कोरांव: नेवढ़िया पाल में लापता महिला के शव मामले में पुलिस ने गांव के दंपति समेत तीन पर दर्ज किया मुकदमा, विवेचना जारी
कोरांव थाना क्षेत्र के नेवढ़िया पाल गांव में एक गड्ढे से 55 वर्षीय लापता विधवा महिला का शव बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने गांव के एक दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या और शव छिपाने का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, नेवढ़िया पाल निवासी शांति देवी (55) पत्नी स्व. रामधनी पाल 23 अप्रैल को अपने घर से लापता हो गई थीं।