शाहजहांपुर: शाम पांच बजे शुरू हुई बारिश, तीन घंटे में शहर की गलियां बनीं तालाब, मूसलाधार बारिश से बाजारों में पसरा सन्नाटा
शाहजहांपुर। रविवार शाम करीब पांच बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। करीब तीन से चार घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर की कई गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।