जांजगीर: आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन के पूर्व अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 को अंतिम प्रकाशन जिले के सभी मतदान केंद्रों में किया जा रहा है, प्रत्येक मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।